GPS क्या है ? GPS कैसे काम करता है ? How GPS Works?


हेलो फ्रेंड्स , 

आज हम GPS के बारे में बात करने वाले है | आप सभी लोगो के मोबाइल में GPS जरूर होगा | आज कल तो हर मोबाइल में GPS आता ही है | GPS का क्या  काम होता है ये तो सभी जानते होंगे और तो और लोग इसका इस्तेमाल भी रोज ही करते है | 

हम सब GPS की मदत से Location पता करते है और GPS को बंद करदेते है जब हमारा काम हो जाता है पर कभी आपने ये सोचा है की GPS कैसे काम काम करता है ? GPS क्या है ? आज आप इस पोस्ट में यही जांएंगे की GPS क्या है ? GPS कैसे काम करता है ? How GPS Works?

 

GPS क्या है ? GPS कैसे काम करता है ? How GPS Works?



GPS क्या है?


GPS एक उपग्रह-आधारित रेडिओनेविगेशन प्रणाली है, जो संयुक्त राज्य सरकार के स्वामित्व में है और संयुक्त राज्य Space Force द्वारा संचालित है। GPS का Full Form , Global Positioning System है और इसका Official नाम NAVSTAR GPS है  | यह प्रोजेक्ट US Air Force  के अंतर्गत सन 1973 में लॉन्च हुआ था | 

सन 1978 में GPS का पहला satellite लॉच हुआ था और सन 1995 में इसका अन्तिम satellite लॉच कर दिया गया था | और इसको सन 2000 में आम लोगो के लिए पूरी तरह इस्तेमाल के लिए Provide किया गया | 

भारत के पास भी खुद का एक GPS System  है जिसका नाम NAVIC है | और ये GPS System , NAVSTAR GPS से भी ज्यादा तेज़ और accurate है | 

Must Read : Useful Shortcut Keys

GPS कैसे काम करता है ? How GPS Works?


इसे पूरी तरह से Satellite की मदत से चलाया जाता है | तो हम जानते है की यह किस तरह से काम करता है | 

GPS को काम करने के लिए मुख्य रूप से 2 चीज़ो की जरुरत पड़ती है | 

1 . GPS Reciever

2. GPS Satellite 

मान लीजिये की आपके मोबाइल में GPS चालू है और आपको अपनी Location का पता लगाना है | GPS में किसी की Location का पता लगाने के लिए Trilateration नमक technology का इस्तेमाल होता है | GPS को आपकी location का पता लगाने के लिए काम से काम 3 Satellite की जरुरत पड़ती है | ये Satellite अंतरिक्ष में करीब 19300 किलोमीटर दूर GPS के 24 Satellite में से होती है | ये सारी Satellite हर 12 घंटे में पृथ्वी का एक चक्कर करीब 7000 मील प्रति घंटे की गति से लगती है | 

हर Satellite में एक Atomic Clock होती है जो की बहुत ही ज्यादा Accurate होती है | चुकी Location का पता करने के लिए Time का Accurate होना बहुत ही ज्यादा जरुरी होता है | Nanosecond का फर्क भी बहुत किलोमीटर का एरर दे सकता है | यही Theory Of Relativity का भी एक बहुत अच्छा उदाहरण देखने मिलता है | 

जब Satellite से सिग्नल भेजा जाता है और रिसीवर सिगनल को Catch करता है और  रिसीवर सिगनल को Read करना सुरु कर देता है | रिसीवर सिगनल प्राप्त होने के time में से सिगनल भेजे जाने वाले Time को घटाकर यह पता करता है की सिगनल भेजने वाली Satellite उससे कितनी दुरी और किस Location में मौजूद है | ऐसा ही रिसीवर बाकि 2 और Satellite से सिगनल को लेकर रीड करता है | अगर रिसीवर को तीनो Satellite से मिल जाये तो आपकी लोकेशन रिसीवर आपको दिखा देता है | 

रिसीवर की छमता के आधार पर आपको अपनी Location पता करने का समय निर्धारित होता है | अगर रिसीवर बड़ा और ज्यादा छमता वाला है तो वह GPS Signal को जल्दी Recive करेगा | 


GPS की उपयोगिता 


GPS का इस्तेमाल बहुत सारी चीज़ो में किया जाता है | यह एडवांस World के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी Technology है | GPS का इस्तेमाल बहुत जगह होता है जो की निन्मलिखित है :-

1. Location :- GPS की मदद से आप अपनी लोकेशन का पता लगा सकते है | 

2. Tracking :- GPS की मदद से आप किसी भी चीज़ को जिसमे GPS लगा हो उससे मॉनिटर या ट्रैक कर सकते है | 

3. Mapping :- GPS की मदद से दुनिया भर की मैपिंग की जाती है | अलग अलग जगह का नक्शा बनाया जाता है | 

4. Navigation :- GPS की मदद से आप एक जगह से दूसरी जगह बिना कही भटके आराम से जा सकते है | 

5. Timing :-  GPS की मदद से आप अपने मोबाइल अन्य उपकरण का समय Accurate कर सकते है | 

Must Read :- Top 7 Digital Gifts


Final Words 

हमने इस पोस्ट में आपको ये बताया की GPS कैसे काम करता है | GPS क्या होता है और GPS कैसे चलाये ? अगर आपको ये पोस्ट पढ़कर कुछ अच्छा जानने मिला हो तो जरूर Comment में बतलाये | अगर आपका इस विषय में और भी ज्यादा जानना चाहते है तो आपको इंटरनेट में इससे रिलेटेड बहुत अच्छी अच्छी वीडियो मिल जायँगी जिसे देखकर आपको और जानने मिल सकता है |