What is RAM? DDR3 and DDR4 Ram? RAM  क्या है ? 


नमस्कार दोस्तों ,

आप सभी ने RAM के बारे में सुना है और रैम को भी कई बार देखा है। इस प्रकार आपने Different type of RAM के बारे में भी सुना। जैसे DDR4 and DDR3 RAM।  इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे कि RAM क्या है? What is RAM in hindi? Difference between DDR3 and DDR4 RAM?  RAM and it's type , and many more. 

आइए जानते हैं इन सभी के बारे में। 

What is RAM? RAM क्या है ? 

RAM का फुल फॉर्म Random Access Memory है। यह उस प्रकार की मेमोरी है जिसमें रनिंग प्रोग्राम का डेटा संग्रहीत किया जात है। RAM को पढ़ा जा सकता है और बदला भी जा सकता है। RAM एक प्रोग्राम को चलाने में मदद करता है। क्युकी  जब कोई प्रोग्राम Running condition में होता है तो  वह RAM का इस्तेमाल करता है। और जबकि Program को सेव करना है तो दूसरी मेमोरी का इस्तेमाल होता है जैसेकी HDD या SSD. 

What is RAM? DDR3 and DDR4 Ram? RAM क्या है ?


RAM and it's Type

हम ये जान लिया है कि RAM क्या होती है। पर RAM के भी कुछ Type होते है जिसको हम DDR के नाम से जानते है। DDR, DDR2, DDR3 और DDR4 ये सब RAM की Genration है। साल 2020 तक DDR5 Genration तक कि RAM आ चुकी है। तो जानते है ये DDR in RAM क्या है। 

DDR का पूरा नाम Double Data Rate है। जिसका मतलब है कि Data Transfer करने वाले Rate को Double करना। 

हर बढ़ते Genration के साथ साथ Data Trasfer Rate दोगुनी होती जाती है। 

Genrations :- 

DDR :- ये RAM का सबसे पहले का Genration है। RAM की शुरुआत DDR से ही हुई थी ये first Genration of RAM है। जिसे सन 1998 में Introduce किया गया था। DDR RAM 2.5/ 2.6 Voltage में चला करती थी। 

DDR2 :- DDR2 RAM को सन 2003 में बाजार में लाया गया था। ये पिछले Genration की RAM के मुकाबलेे दुगनी फास्ट थी और तो और ये कम Power Consuming थी। ये करीब 1.8 voltage में Run करती थी। 

DDR3 :- DDR2 के बाद DDR3 का Generation आया। DDR3 को सन 2007 में Introduce किया गया था। ये भी पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट थी और तो और काम Voltage में भी चलती थी। DDR3 RAM 1.5/ 1.35 Voltage में चला करती थी। 

DDR4 :- अभी के समय में सबसे ज्यादा Use होने वाली रैम DDR4 ही है। आपको हर जगह DDR4 RAM का उपयोग होते हुए दिख जाएगा। DDR4 RAM को सन 2014 में लाया गया था। जो कि 1.2/1.05 Voltage में चलती है। DDR4 RAM की खास बात ये भी है कि ये Overclock अच्छे से होने के Capable है। DDR4 RAM को बहुत सी COMPANY बेचती है जैसे की Corsair की Vengeance RAM, HyperX Fury आदि।

DDR5 :- DDR5 RAM सबसे Latest Genration है। DDR5 को इसी साल 2020 में Introduce किया गया है। फिलहाल DDR5 बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं। 


Difference between DDR3 and DDR4 RAM

जैसा कि आपने पढ़ा कि DDR का मतलब data को दुगनी Rate से Transfer करना होता है। तो DDR3 और DDR4 RAM में ये अंतर होता है कि DDR3 RAM कम स्पीड से डाटा Transfer करती है DDR4 RAM के मुकाबले। और DDR3 RAM थोड़ा ज्यादा Power Consuming होती है। 

बस यही थोड़ा सा Difference hai DDR3 और DDR4 RAM में। 

Difference between RAM and ROM

RAM और ROM में बहुत Difference होता है। जानते है Difference between RAM and ROM


  • RAM को Random Access Memory कहते है जबकि ROM को Read Only Memory कहते है। 
  • RAM को Read और Change कर सकते है जबकि ROM एक read only memory है जिसमे डाटा एक बार स्टोर होने के बाद Change नहीं किया जा सकता। 
  • RAM एक Voletail Memory है बल्कि ROM एक Non-Voletile Memory है। 
  • RAM , ROM के मुकाबले ज्यादा तेज होती है। 
  • जिस तरह RAM के Type होते है वैसे ही ROM के भी अलग अलग Type होते है। 

What is RAM? DDR3 and DDR4 Ram? RAM क्या है ?

RAM in Computer 

RAM मोबाइल में भी होती है और Computer में भी होती है। मोबाइल कि बात करे तो आप खुद से मोबाइल में RAM को नहीं बढ़ा घटा सकते। जबकि Computer में आप अपनी मर्जी से RAM को बढ़ा और घटा सकते है। 

Computer में RAM के Slots होते है जहा पर RAM को फिट करना होता है। Computer में ये Motherboard के उपर Depend करता है कि उसमें RAM को फिट करने के लिए कितने Slots दिए गए है। Normal Motherboard में Slots की संख्या 2 होती है। वहीं किसी Gaming Motherboard में 4 तक Slots हो सकते है। 

Must Read :- What should you buy? PC or Laptop


RAM को Double Channel में Fit करने से RAM अपनी Capability के हिसाब से Best Perform करती है। 

RAM अलग अलग Frequency में आती है। जैसे कि 3000mhz, 3200mhz, 3600mhz आदि। ज्यादा Frequency का मतलब है कि RAM एक बार में कितने Bit डाटा भेज पा रहा है। RAM में ज्यादा Frequency मतलब RAM ज्यादा Bit डाटा एक बार में भेजने के capable है। ज्यादा Frequency की RAM हमेशा ज्यादा फास्ट होएगी।


Final Words

इस पोस्ट में आपने बहुत कुछ जाना होगा। कि what is RAM?, RAM ke Types, RAM और ROM में Difference आदि। बाजर में बहुत तरह कि RAM sticks Available है। आज कल तो RGB RAM आती है जो की दिखने में भी बहुत अच्छी लगती है। अगर आपको ये पोस्ट पढ़कर कुछ नया और अच्छा जाने मिला है तो जरूर comment में बताए। 

धन्यवाद