SSD VS HDD ? SSD Harddisk  से बेहतर क्यों होती है ? 


हेलो फ्रेंड्स ,

आज के समय में Data Store करके रखना बहुत जरुरी है | अलग अलग तरह का डाटा अलग अलग काम में आता है | ऐसे में हम बात करे डाटा स्टोर की तो हम सबके मन में कुछ नाम आते है जैसे की Harddisk  , CD , Flash Drive आदि | आप में से बहुत से लोगो ने इन चीज़ो का इस्तेमाल किया होगा | पर ये उतने Fast नहीं है आपके Data को Read और Write करने के लिए | तो Modern दुनिया में इस चीज़ के समाधान के लिए SSD को लाया गया |  आईये जानते है की SSD Harddisk से बेहतर क्यों होती है ? Why SSD is better than HDD? 

SSD VS HDD ? SSD Harddisk  से बेहतर क्यों होती है ?


What is HDD?

HDD Hardisk ही होती है जिसका Full Form Hard Disk Drive है | यह सन 1980 में IBM ने  Introduce की गयी थी|  ये एक बहुत ही अच्छी टेक्नोलॉजी है | एक हार्ड डिस्क ड्राइव, हार्ड डिस्क, हार्ड ड्राइव, या फिक्स्ड डिस्क एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल डेटा स्टोरेज डिवाइस है, जो मैग्नेटिक स्टोरेज का उपयोग करके डिजिटल डेटा को स्टोर और पुनर्प्राप्त करता है और चुंबकीय सामग्री के साथ लेपित एक या अधिक कठोर तेजी से घूर्णन प्लैटर्स को घुमाता है। यह एक Mechanical Device है | 

लगभग हर जगह डाटा स्टोर करने के लिए हार्ड डिस्क का इस्तेमाल होता है | इसमें एक Disk होती है जो Continous Rotate करती रहती है | और डाटा रीड  write करती है | 

HDD के फायदे :- 

  1. HDD एक सस्ती Device होती है | यह ज्यादा महंगी नहीं मिलती है | 
  2. HDD बाजार में बहुत आसानी से मिल जाती है | यह Easily Available होती है | 
  3. HDD की capacity बहुत ज्यादा होती है | आपको आसानी से 5 TB और उससे भी ज्यादा की हार्ड ड्राइव आसानी से मिल सकती है | 

HDD के नुकसान :- 

  1. HDD की उम्र ज्यादा नहीं होती है | यह कुछ सालो में ही ख़राब होना स्टार्ट हो जाती है | और अंत में Correcpt हो जाती है | 
  2. चुकी HDD एक Mechanical Device होती है इसलिए इसके टूटने फूटने का Chance ज्यादा  है | 
  3. अगर यह एक निश्चित ऊंचाई से गिरता है तो यह भ्रष्ट होगा | 
  4. यह एक यांत्रिक उपकरण है, इसलिए इसे SSD की तुलना में अधिक POWER की आवश्यकता होती है
  5. हार्ड डिस्क एक बहुत ही धीमी डिवाइस है। 

What is SSD? 

SSD का पूरा नाम Solid State Drive है | सॉलिड-स्टेट ड्राइव एक सॉलिड-स्टेट स्टोरेज डिवाइस है जो डेटा को स्टोर करने के लिए इंटीग्रेटेड सर्किट असेंबली का इस्तेमाल करता है, आमतौर पर Flash Memory और कंप्यूटर स्टोरेज के पदानुक्रम में सेकेंडरी स्टोरेज के रूप में काम करता है।

SSD हार्ड ड्राइव के मुकाबले बहुत तेज़ होती है | इसमें कोई भी moving parts नहीं होता इसलिए इसे सॉलिड स्टेट ड्राइव कहते है | SSD कई तरह की होती है | जैसे की ये नार्मल पोर्टेबल फॉर्म में भी Available होती है | और कुछ SSD सीधे ही Mother Board में लगती है | ऐसी SSD को M.2 SSD कहते है | जो की Normal SSD से लगभग 15% ज्यादा तेज़ होती है | 

SSD के फायदे :-

  1. SSD की जो Speed होती है वो बहुत तेज़ होती है | 
  2. अगर SSD गिर भी जाये तो उसमे रखे डाटा को कुछ नुकशान नहीं होयगा | जो की हार्ड डिस्क के साथ ऐसा नहीं नहीं होता | 
  3. SSD का पावर  Consumption बहुत कम होता है | 
  4. SSD की लाइफ Span बहुत ज्यादा होता है | यह बहुत सालो तक आपका डाटा सुरक्षित रख सकता है | 

SSD के नुकसान :- 

  1. SSD बहुत Costly होता है | ये हार्ड ड्राइव के मुकाबले ज्यादा महंगी होती है | 
  2. SSD की stroge capacity हार्ड डिस्क के मुकाबले कम होती है | 5 TB की SSD मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है | वही 5 TB की हार्ड डिस्क मिलना बहुत आसान है | है पर आपको 128, 256gb की SSD आसानी से बाजार में मिल जायँगी | 

SSD VS HDD ? SSD Harddisk  से बेहतर क्यों होती है ?

SSD Harddisk  से बेहतर क्यों होती है ? 

आपने अबतक तो ये जान ही लिया है की SSD और HDD क्या है | पर अब बात करे की कौनसा अच्छा है | SSD HDD से आगे निकल जाती है क्युकी इसमें कोई भी Moving पार्ट नहीं होता है | क्युकी ये electrical circuitry का इस्तेमाल करती है इसलिए इनकी Processing Speed बहुत तेज़ होती है|

इन तेज़ गति से कई क्षेत्रों में प्रदर्शन लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे कि लॉग इन करते समय और ऐप और सेवाओं के शुरू होने की प्रतीक्षा करते समय, या भंडारण-गहन कार्यों का प्रदर्शन करते समय जैसे किसी बड़ी फ़ाइल की प्रतिलिपि बनाना। एक HDD के साथ, प्रदर्शन काफी धीमा हो जाता है, जबकि एक SSD अन्य कार्यों पर काम करना जारी रख सकता है।

ऐसे ही और भी कारण है जिससे की SSD हार्ड डिस्क से ज्यादा अच्छी और तेज़ होती है | इनसब चीज़ो को देखते हुए आज कल SSD भी धीरे धीरे हर जगह में Available होने लगी है | 

Must Read :- end to end encryption kya hota hai?

Final Words

इस पोस्ट में आप लोगो ये जाना की SSD हार्ड ड्राइव के Compare में ज्यादा अच्छी होती है | अगर आपको ये पोस्ट पढ़कर कुछ अच्छा जानने मिला हो तो जरूर कमेंट में बताये |